इराक़ की राजधानी बगदाद के शिया बाहुल्य इलाक़ों में कई बम ब्लास्ट हुए जिसमें २८ लोग शहीद हो गये हैं।
इराक़ी अधिकारियों के अनुसार यह ब्लास्ट इतवार को राजधानी बगदाद के शिया बाहुल्य इलाक़ों जैसे सद्र सिटी, हबीबिया तथा क़ाहिरा में हुए।
सूत्रों के अनुसार इन धमाकों में ५६ लोग ज़ख़्मी भी हुए हैं, किसी आतंकी गुट या आदमी ने धमाके की ज़िम्मेदारी क़ुबूल नहीं की है।
सनीचर को भी एक हमले में इराक की इंटलीजेंस अकादमी के प्रमुख अपने दो गार्डों के साथ उत्तरी इराक के मूसेल शहेर में मारे गये थे।
इराक़ में हालिया दिनों में हिंसा की लहर में सैंकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। इन हमलों में बहुसंख्यक शिया समुदाय से संबंध रखने वालों का निशाना बनाया गया है।